मऊ में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पहुंचा:एक सप्ताह में पारा 5 से 6 डिग्री तक गिरने का अनुमान, ग्रामीण इलाकों में कोहरा
मऊ में रविवार को ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को लाइट, हॉर्न और इंडिकेटर के सहारे सफर करना पड़ा। सुबह और शाम को कोहरे का असर ज्यादा रहा। दिन ढलने के साथ ठंड बढ़ रही है। ग्रामीण इलाकों में दोपहर करीब 3 बजे से ठंडी हवा और कोहरा महसूस होने लगता है। रविवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की रफ्तार करीब 2 किलोमीटर प्रति घंटे बताई गई है। देखें, 3 तस्वीरें… वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 246 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। वायु प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। बुजुर्गों, बच्चों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश में ठंड बढ़ने के आसार हैं। आने वाले दिनों में कोहरा और घना हो सकता है। धूप का असर धीरे-धीरे कम होने की संभावना है। अगले एक सप्ताह में ठंडी पछुआ हवाओं के कारण तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने का अनुमान है। कोहरे के दौरान वाहन चालकों को सावधानी बरतने और धीमी गति से गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)