मऊ में ठंडी पछुआ हवाओं से बढ़ेगी सर्दी:कोहरे से थमी वाहनों की रफ्तार, दो से तीन डिग्री तक गिरेगा तापमान

Nov 26, 2026 - 08:07
0
मऊ में ठंडी पछुआ हवाओं से बढ़ेगी सर्दी:कोहरे से थमी वाहनों की रफ्तार, दो से तीन डिग्री तक गिरेगा तापमान
मऊ के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को लाइट, हॉर्न और इंडिकेटर का सहारा लेना पड़ा। कई जगह वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट के साथ ठंड बढ़ रही है। अगले दिनों में और बढ़ेगी ठंड शाम चार बजे के बाद हल्का कोहरा दिखने लगता है। सुबह और शाम ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में ठंडी पछुआ हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे दिन में भी ठंड बढ़ेगी। तापमान गिरने के साथ आने वाले दिनों में कोहरा और घना होने की आशंका है। 14 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान गुरुवार को जिले का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा करीब पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 151 दर्ज किया गया। रविवार के बाद से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। ठंड बढ़ने के साथ लोग सुबह और शाम गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। कोहरे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User