बिजनौर में घने कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार:दिन-रात के तापमान में 17 डिग्री का अंतर, बढ़े सर्दी-जुकाम के मरीज

Nov 26, 2026 - 08:07
0
बिजनौर में घने कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार:दिन-रात के तापमान में 17 डिग्री का अंतर, बढ़े सर्दी-जुकाम के मरीज
बिजनौर में नवंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड बढ़ने लगी है। गुरुवार सुबह करीब सात बजे शहरी और ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे और धुंध के कारण हाईवे समेत प्रमुख रास्तों पर दृश्यता कम हो गई। वाहन चालकों ने हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार से सफर किया। रात और सुबह में बढ़ी ठंड कृषि अनुसंधान केंद्र नगीना के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह सापेक्ष आर्द्रता 83% और शाम को 40% रही। नवंबर आगे बढ़ने के साथ रात और सुबह के तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। सुबह और रात में ठंड रहती है, जबकि दोपहर में तेज धूप से गर्मी का एहसास होता है। सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े दिन और रात के तापमान में अंतर का असर लोगों की सेहत पर भी दिख रहा है। सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने, ठंडी चीजों से बचने और बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी है। तीन दिनों का तापमान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User