मटकी में बारूद भरकर लगाई आग, 3 बच्चे झुलसे:सुल्तानपुर में दो सगे भाई समेत 3 घायल, जलाए गए पटाखों से बारूद निकाला था

Nov 09, 2026 - 16:58
0
मटकी में बारूद भरकर लगाई आग, 3 बच्चे झुलसे:सुल्तानपुर में दो सगे भाई समेत 3 घायल, जलाए गए पटाखों से बारूद निकाला था
सुल्तानपुर के मोतिगरपुर क्षेत्र में पटाखों के बारूद से खेलना तीन बच्चों को भारी पड़ गया। सोमवार सुबह बारूद भरी मिट्टी की मटकी में आग लगाते ही धमाका हो गया। हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चे झुलस गए। इनमें से दो की हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पटाखों से बारूद निकालकर मटकी में भरा घटना डीगुरपुर बनके गांव की है। गांव के सिराज के बेटे फरहान (10) और सरफराज (आठ) सोमवार सुबह करीब 11 बजे तस्लीम के बेटे तौहीद के साथ गांव में रात को चलाए गए पटाखे जमा कर रहे थे। बताया गया कि बच्चों ने नहीं चले पटाखों से बारूद निकालकर मिट्टी की छोटी मटकी में भर दिया। इसके बाद उन्होंने उसमें आग लगा दी। आग लगते ही मटकी तेज धमाके के साथ फट गई। इसकी चपेट में आकर फरहान, सरफराज और तौहीद झुलस गए। दो बच्चों को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर धमाके की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों बच्चों को मोतिगरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने हल्की चोट होने पर तौहीद का प्राथमिक उपचार किया और उसे घर भेज दिया। वहीं, फरहान और सरफराज को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। दोनों का वहां इलाज कराया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User