मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग:मिर्जापुर में भाकपा माले ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Sep 26, 2026 - 20:40
0
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग:मिर्जापुर में भाकपा माले ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
मिर्जापुर में भाकपा माले ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की है। पार्टी ने शनिवार को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमें निर्वाचन आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए गए हैं। ज्ञापन में प्रकाशित रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया कि निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीने में ज्ञानेश कुमार के 14 फैसलों पर आपत्ति जताई थी। ये आपत्तियां नए वोटर जोड़ने, नाम हटाने और मतदाता डेटाबेस को दिल्ली में केंद्रीकृत करने से जुड़ी थीं। पार्टी ने ज्ञानेश कुमार को हटाने, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर रोक लगाने और गलत हटाए गए नाम बहाल करने की मांग की। भाकपा माले ने निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट की चयन समिति से कराने की भी मांग उठाई। 25 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की भी निंदा की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User