सितंबर में आज सबसे ठंडा दिन, 21.3°C रहा अधिकतम तापमान:मौसम वैज्ञानिक बोले- बरेली के प्रेक्षण इतिहास में सितंबर का सबसे कम दिन का तापमान

Sep 26, 2026 - 20:40
0
सितंबर में आज सबसे ठंडा दिन, 21.3°C रहा अधिकतम तापमान:मौसम वैज्ञानिक बोले- बरेली के प्रेक्षण इतिहास में सितंबर का सबसे कम दिन का तापमान
लगातार बारिश के बीच शनिवार को बरेली में मौसम ने सितंबर के तापमान का नया इतिहास बना दिया। अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार के मुताबिक, यह सितंबर महीने में बरेली के प्रेक्षण इतिहास का अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान है। यानी सितंबर में इससे पहले किसी भी दिन तापमान इतना नीचे नहीं गया था। बारिश ने दिन में ही बढ़ा दी ठंड शुक्रवार से शुरू हुई लगातार बारिश शनिवार को भी जारी रही। आसमान में दिनभर बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। लगातार बारिश के कारण दिन का तापमान तेजी से नीचे चला गया। ठंडी हवाओं के साथ लोगों को सितंबर के आखिरी सप्ताह में ही सर्दी जैसा अहसास होने लगा। 23.3°C था सितंबर का पुराना रिकॉर्ड बरेली स्टेशन के क्लाइमेटोलॉजिकल रिकॉर्ड के मुताबिक सितंबर में सबसे कम अधिकतम तापमान 23.3°C दर्ज हुआ था। यह रिकॉर्ड 18 सितंबर 2012 का था। शनिवार को 21.3°C तापमान दर्ज होने से यह रिकॉर्ड 2 डिग्री नीचे चला गया। 1969 से उपलब्ध है रिकॉर्ड बरेली मौसम केंद्र के उपलब्ध क्लाइमेटोलॉजिकल रिकॉर्ड में आंकड़े 1969 से दर्ज हैं। रिकॉर्ड में सितंबर के सबसे कम अधिकतम तापमान के तौर पर 23.3°C दर्ज था। अब 21.3°C तापमान के साथ नया रिकॉर्ड बन गया है। 126.2 मिमी बारिश भी दर्ज लगातार बारिश के बीच बरेली में पिछले 24 घंटे में 145 मिमी बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के 26 सितंबर के स्थानीय रिकॉर्ड में अधिकतम तापमान सामान्य से 7.2°C कम बताया गया है। मौसम विभाग ने 26 सितंबर को बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ आंधी-गरज की चेतावनी दी थी। रविवार को भी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक 27 सितंबर को भी बरेली में भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना है। इसके बाद 28 सितंबर से बारिश में कमी आने का अनुमान है। सितंबर में बरेली के सबसे ठंडे दिनों का रिकॉर्ड मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार के अनुसार 26 सितंबर 2026 को दर्ज 21.3°C अधिकतम तापमान सितंबर महीने के प्रेक्षण इतिहास में बरेली का सबसे कम अधिकतम तापमान है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User