मुरादाबाद में 19 ट्रेनों की जांच, 346 यात्री पकड़े:रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने पर 2.80 लाख रुपए जुर्माना वसूला
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर शनिवार को टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। रेलवे ने 19 ट्रेनों की जांच की और बिना टिकट या जनरल टिकट पर आरक्षित बोगियों में सफर कर रहे 346 यात्रियों को पकड़ा। कुल 2.80 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।
बिना टिकट यात्रा करते हुए 125 यात्री पकड़े गए। उनसे 1 लाख 6 हजार 555 रुपए का जुर्माना वसूला गया। जनरल टिकट पर आरक्षित बोगियों में सफर कर रहे 221 यात्रियों से 1 लाख 63 हजार 395 रुपए वसूले गए।
ट्रेन में धूम्रपान के एक मामले में 2 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। अभियान में 19 टिकट चेकिंग कर्मचारी और आरपीएफ के 17 जवान शामिल रहे। रेलवे मजिस्ट्रेट सर्वेश मिश्र भी मौजूद रहे।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ऐसे अभियान आगे भी चलाए जाएंगे। रेलवे का कहना है कि इससे बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)