सहारनपुर के जंगल मे अजगर दिखा:ग्रामीणों ने पकड़कर कट्टे में बंद किया, पकड़कर ले गई

Nov 07, 2026 - 14:03
0
सहारनपुर के जंगल मे अजगर दिखा:ग्रामीणों ने पकड़कर कट्टे में बंद किया, पकड़कर ले गई
सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में विशाल अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सांपला फुलास गांव के जंगल में अजगर मिलने की सूचना फैलते ही लोगों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी,लेकिन काफी देर तक टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद गांव के युवाओं ने खुद ही अजगर को पकड़कर प्लास्टिक के कट्टे में बंद कर दिया। यह घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है,जिसका वीडियो शनिवार सुबह 10 बजे के करीब सामने आया है,जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव सांपला फुलास के जंगल में ग्रामीणों ने एक विशाल अजगर देखा था।इसकी जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान पति हसनैन गौड़ ने वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और अजगर को सुरक्षित पकड़ने के लिए टीम भेजने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग के कर्मचारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।काफी देर तक टीम का इंतजार करने के बाद गांव के युवाओं ने खुद ही अजगर को पकड़ने का फैसला किया। युवाओं ने हिम्मत दिखाते हुए अजगर को पकड़कर प्लास्टिक के कट्टे में बंद कर दिया। अजगर को पकड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें युवाओं की ओर से अजगर को पकड़ने की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई हैं। लोगों का कहना है कि अगर विभाग समय रहते मौके पर पहुंच जाता तो युवाओं को अपनी जान जोखिम में डालकर अजगर पकड़ने की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि,बाद में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कट्टे में बंद अजगर को अपने साथ ले गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि यदि विभाग की टीम समय रहते पहुंच जाती तो युवाओं को अपनी जान जोखिम में डालकर अजगर पकड़ने की जरूरत नहीं पड़ती। ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की सूचना मिलते ही प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर भेजी जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User