नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 14 साल की जेल:मऊ में 13 साल बाद आया फैसला, स्कूल जा रही छात्रा के साथ की थी वारदात

Nov 25, 2026 - 21:29
0
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 14 साल की जेल:मऊ में 13 साल बाद आया फैसला, स्कूल जा रही छात्रा के साथ की थी वारदात
मऊ में नाबालिग से दुष्कर्म के 13 साल पुराने मामले में बुधवार को अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी (क्राइम अगेंस्ट वूमेन) अजय कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने उसे 14 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया। जुर्माना नहीं भरने पर एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। शादी का झांसा देकर जीप में बैठाकर ले जाने का आरोप पीड़ित पक्ष के मुताबिक, घटना 29 जनवरी 2013 को दोहरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। वादी की नाबालिग बेटी उस दिन स्कूल जा रही थी। आरोप था कि रसूलपुर के रहने वाले पप्पू बारी पुत्र विजयशंकर बारी उसे शादी का झांसा देकर अपनी जीप में बैठाकर ले गया। पिता ने आरोपी पर बेटी से दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया था। घटना के बाद पिता की शिकायत पर दोहरीघाट थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच पूरी कर आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। आठ गवाहों ने अदालत में दी गवाही सुनवाई के दौरान पीड़ित पक्ष की ओर से एडीजीसी (सीएडब्ल्यू) अनिल कुमार पांडेय ने पैरवी की। इस दौरान आठ गवाह पेश किए गए। वहीं, बचाव पक्ष ने आरोपी को झूठा फंसाए जाने की दलील दी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और मामले के रिकॉर्ड पर मौजूद सबूतों को देखने के बाद अदालत ने पप्पू बारी को दोषी ठहराया और सजा सुनाई। गवाहों को पेश कराने में इनकी रही भूमिका गवाहों को अदालत में पेश कराने में दोहरीघाट थाने के न्यायालय पैरोकार दुर्गेश चौहान और रामभुवन की भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User