स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने वाराणसी को 8-1 से हराया:लखनऊ में हनुमान कप हॉकी टूर्नामेंट में राघवेंद्र चौहान ने 7 गोल किए
लखनऊ के गोमती नगर स्थित पद्मश्री मोहम्मद शाहिद हॉकी स्टेडियम में बुधवार को 5वें श्री हनुमान कप स्टेट लेवल प्राइज मनी हॉकी टूर्नामेंट में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने 8-1 से जीत दर्ज की। टीम ने स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी को करारी शिकस्त दी। लखनऊ के राघवेंद्र चौहान ने अकेले 7 गोल किए। राघवेंद्र चौहान ने 7 गोल किए लखनऊ की ओर से जर्सी नंबर 77 राघवेंद्र चौहान ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 10वें, 26वें, 30वें, 32वें, 36वें, 38वें और 42वें मिनट में गोल किए। वहीं, जर्सी नंबर 18 अभिजीत पाल ने 19वें मिनट में गोल किया। 17वें मिनट में बराबरी पर पहुंचा था मैच वीर शिवाजी हॉकी अकादमी के अध्यक्ष गौरव अवस्थी ने बताया कि वाराणसी की ओर से जर्सी नंबर 6 शुभम ने 17वें मिनट में गोल किया। इससे स्कोर 1-1 हो गया था। इसके बाद लखनऊ ने मैच पर पकड़ बना ली। खिलाड़ियों ने लगातार हमले किए। बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर टीम ने 8-1 से जीत दर्ज की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)