क्या चौरी चौरा पर दावा करेंगे ओमप्रकाश राजभर?:अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बड़ी रैली की बात कही; बोले-निषाद को लड़ाएंगे

Nov 28, 2026 - 05:20
0
क्या चौरी चौरा पर दावा करेंगे ओमप्रकाश राजभर?:अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बड़ी रैली की बात कही; बोले-निषाद को लड़ाएंगे
आजमगढ़ के अतरौलिया में 22 नवंबर को हुई निषाद पार्टी की बड़ी रैली के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) में खलबली मची है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने छोटे बेटे व पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता अरुण राजभर को यहां से विधानसभा चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे हैं। निषाद पार्टी ने बिना सुभासपा को विश्वास में लिए रैली कर दी तो अब उसका जवाब देने की तैयारी है। ओमप्रकाश राजभर ने चौरी चौरा से दावा करने का इशारा किया तो पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब आलम ने चौरी चौरा में बड़ी रैली करने की बात कही है। यहां से निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के छोटे बेटे ई. सरवन निषाद विधायक हैं। अतरौलिया विधानसभा को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी के प्रत्याशी को यहां दूसरा स्थान मिला था। सुभासपा के सहयोग से सपा प्रत्याशी की यहां जीत हुई थी। निषाद पार्टी के प्रत्याशी यहां 22 हजार मतों से पीछे रह गए थे। इस बार दोनों ही दल भाजपा के साथ हैं। 2 साल से यहां सुभासपा तैयारी कर रही है तो निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछले चुनाव के आधार पर इसे अपनी सीट मान रहे हैं। अब जानिए कहां से शुरू हुआ विवाद निषाद पार्टी ने बड़ी रैली कर अतरौलिया विधानसभा में अपनी ताकत दिखाई। यह बात ओमप्रकाश राजभर को नागवार लगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पिछली बार लड़कर निषाद पार्टी ने क्या कर लिया। 22 हजार मतों से हार हुई। निषाद पार्टी की रैली का दर्द ओमप्रकाश राजभर के चेहरे पर साफ नजर आ रहा था। उन्होंने यहां तक कहा कि चौरी चौरा में हम भी दवा कर दें? वहां तो 50 हजार राजभर हैं, निषादों से ज्यादा। आफताब आलम ने बता दिया पूरा प्लान आफताब आलम पिछले कुछ महीनों से सुभासपा से जुड़े हैं। ओमप्रकाश राजभर उनपर काफी विश्वास करते हैं। शायद यही कारण हे कि वह जब भी दिल्ली जाते हैं तो बड़े नेताओं के यहां आफताब आलम उनके साथ होते हैं। ओमप्रकाश राजभर के बयान के बाद आफताब आलम ने चौरी चौरा को लेकर बड़ा बयान दे दिया। संतकबीरनगर में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि चौरी चौरा में बड़ी रैली की जाएगी। वहां ओमप्रकाश राजभर 3 हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। दो हेलीकाप्टर पायलटिंग करेंगे तो एक बार सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आएंगे। उन्होंने वहां बड़ी रैली करने का दावा किया और उसका पूरा प्लान भी बताया। आफताब ने दावा किया है कि चौरी चौरा में बड़ी रैली की जाएगी। उस विधानसभा से सुभासपा, निषाद चेहरे को मैदान में उतारेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही विस्तार से जानकारी दी जाएगी। आफताब ने कहा कि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जो ठान लेते हैं, वह जरूर करते हैं। जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ वरिष्ठ पत्रकार आलोक दूबे बताते हैं कि सुभासपा अगर यहां रैली करती है तो यह बड़ा दांव कहा जाएगा। ओमप्रकाश राजभर ने अतरौलिया में निषाद पार्टी की रैली के बाद संकेत दिए थे। ओमप्रकाश का दावा है कि इस समय चौरी चौरा में 50 हजार राजभर वोटर हैं। इसके साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब आलम ने रैली का दावा कर दिया है। यदि रैली होती है तो दोनों घटक दलों में दूरी बढ़ेगी। इसे प्रेशर पॉलिटिक्स माना जा सकता है। बयानों के जरिए दूसरे दल को प्रभाव में लेने की कोशिश भी हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User