तमंचा साफ करते समय चली गोली:दोस्त की जांघ में लगी, गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर
कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुगल में बुधवार को तमंचा साफ करते समय गोली चल गई। गोली पास बैठे दोस्त की जांघ में लग गई। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। तमंचा साफ करते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, मोहल्ला मुगल निवासी अहमद पुत्र आरिफ घर पर तमंचा साफ कर रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और पास बैठे उसके दोस्त रूमान पुत्र ओसाद की जांघ में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घायल रूमान को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अवैध तमंचे से गोली चली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना में इस्तेमाल तमंचा अवैध बताया जा रहा है। अहमद की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। सीओ दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। अहमद को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)