निर्माण कार्यों की जांच के लिए एलडीए बनाएगा लैब:थर्ड पार्टी जांच में देरी से नहीं रुकेंगे विकास कार्य, राइट्स के जरिए एलडीए परिसर में स्थापित होगी लैब

Nov 26, 2026 - 08:41
0
निर्माण कार्यों की जांच के लिए एलडीए बनाएगा लैब:थर्ड पार्टी जांच में देरी से नहीं रुकेंगे विकास कार्य, राइट्स के जरिए एलडीए परिसर में स्थापित होगी लैब
अटल नगर आवासीय योजना की समीक्षा में अधिकारियों ने बताया कि यहां छह टावरों में कुल 1,032 भवन बनाए जा रहे हैं। इनमें से चार टावरों के 756 भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है। इस पर उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि पहले चरण में तैयार भवनों की आवंटियों के नाम रजिस्ट्री कराई जाए और उन्हें कब्जा दिया जाए। बाकी भवनों का निर्माण भी तय समय में पूरा कराया जाए। इसके बाद निर्माण कार्यों का थर्ड पार्टी ऑडिट कराया जाएगा। संविधान पार्क के लिए होगा ईटीएस सर्वे गोमती नगर में हाईकोर्ट के पास प्रस्तावित संविधान पार्क के लिए जमीन का सीमांकन कराया जाएगा। इसके लिए उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को ईटीएस सर्वे कराने के निर्देश दिए, ताकि पार्क के लिए तय जमीन की सही स्थिति स्पष्ट हो सके। बिना एनओसी शुरू नहीं होगा निर्माण कार्य उपाध्यक्ष ने साफ निर्देश दिए कि जहां दूसरे विभागों की अनुमति जरूरी है, वहां एनओसी मिलने के बाद ही विकास और निर्माण कार्य शुरू किए जाएं। इसके लिए एलडीए सचिव अतुल कुमार नियमित रूप से समीक्षा करेंगे। वहीं, अलग-अलग परियोजनाओं में आ रही कानूनी अड़चनों को दूर करने की जिम्मेदारी अपर सचिव को दी गई है। इसके लिए एक समिति भी गठित की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User