लखनऊ में बढ़ेगी ठंड और कोहरा:लालबाग की एयर क्वालिटी खराब, हवा की स्थिति में सुधार की उम्मीद
लखनऊ में सामान्य मौसम बना हुआ है, लेकिन ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है और पारा सामान्य या सामान्य से नीचे जा सकता है, जिससे सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे या धुंध के बाद दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 25 नवंबर बुधवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में बारिश नहीं हुई। एयर क्वालिटी में सुधार, लालबाग सबसे प्रदूषित लखनऊ में सुबह के समय छह निगरानी केंद्रों का औसत एक्यूआई (AQI) 172 दर्ज किया गया, जो 25 नवंबर के 203 (खराब/ऑरेंज श्रेणी) के मुकाबले कुछ बेहतर है। हालांकि, शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थिति में फर्क दिखा, जहां कुकरैल पिकनिक स्पॉट-1 में एक्यूआई 98 और बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी में 139 रहा, जबकि गोमती नगर में 163, तालकटोरा में 190, केंद्रीय विद्यालय में 200 और लालबाग में सबसे अधिक 239 दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार ने बताया कि लखनऊ में सूखी और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। अब अगले 48 घंटों में तापमान थोड़ा और गिर सकता है और पारा सामान्य या उससे नीचे जा सकता है, जिससे सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे के बाद दिन में आसमान साफ रहेगा। इस दौरान ठंड से बचने की सलाह भी दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)