निर्माणाधीन लेंटर गिरने से मजदूर की मौत, कई घायल:गाजियाबाद के सीकरी कला गांव में हादसा, 2 हजार वर्गफुट में डाला जा रहा था लेंटर

Nov 07, 2026 - 12:24
0
निर्माणाधीन लेंटर गिरने से मजदूर की मौत, कई घायल:गाजियाबाद के सीकरी कला गांव में हादसा,  2 हजार वर्गफुट में डाला जा रहा था लेंटर
गाजियाबाद के शनिवार को निर्माणाधीन लेंटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। चाइना रोड पर करीब 2 हजार वर्गफुट में लेंटर डालने का काम चल रहा था। अचानक लेंटर भरभराकर गिर गया और वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में फरीदनगर निवासी 30 वर्षीय मजदूर छोटू की मौत हो गई, जबकि कई मजदूर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। कई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा जिलामुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर मोदीनगर स्थित सीकरी कला गांव में का है। पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने चलाया अभियान हादसा थाना मोदीनगर क्षेत्र की महामाया चौकी के अंतर्गत हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद SDRF और NDRF की टीमों को भी बचाव कार्य में लगाया गया। टीमों ने मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए अभियान चलाया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बचाव दलों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। लेंटर की शटरिंग का ठेका लेकर काम करा रहे थे हादसे में जान गंवाने वाले छोटू फरीदनगर के रहने वाले थे। वह लेंटर की शटरिंग का ठेका लेकर काम करा रहे थे। उनके साथ ठेकेदार पप्पू (43) भी करीब एक महीने से निर्माण कार्य करा रहे थे। हादसे में पप्पू के भाई मनोज (37) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई मजदूरों को आई चोटें हादसे में भोजपुर पट्टी निवासी शोभित (32) के सिर और पैर में चोट आई है। मेरठ के मलियाना निवासी मजदूर दीपक अमर (30) पिछले छह दिनों से निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे। वहीं सचिन (28) भी करीब दस दिनों से वहां मजदूरी कर रहे थे। हादसे में घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेंटर गिरने की वजह स्पष्ट नहीं निर्माणाधीन लेंटर गिरने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। निर्माण कार्य में इस्तेमाल की गई शटरिंग और अन्य व्यवस्थाओं की भी जांच की जा सकती है। जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User