नया पुरवा में नाली का गंदा पानी सड़कों पर भरा:रायबरेली में स्कूली बच्चों को कीचड़ से गुजरना पड़ रहा; 5 साल में करीब 20 शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं

Nov 26, 2026 - 10:01
0
नया पुरवा में नाली का गंदा पानी सड़कों पर भरा:रायबरेली में स्कूली बच्चों को कीचड़ से गुजरना पड़ रहा; 5 साल में करीब 20 शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं
रायबरेली में नगर पालिका क्षेत्र के नया पुरवा मोहल्ले में नाली का गंदा पानी सड़कों पर भरा हुआ है। इससे रास्ते पर कीचड़ हो गया है। स्थानीय लोगों को रोजाना इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। नाली चोक होने के कारण पानी सड़क पर बह रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। मोहल्लेवासियों के मुताबिक, जलभराव से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। उन्हें गंदे पानी और कीचड़ से होकर स्कूल जाना पड़ता है। लोगों ने बताया कि गंदा पानी जमा रहने से बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। 5 साल में दिए करीब 20 प्रार्थना पत्र स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क और नाली बनवाने के लिए पिछले 5 साल में करीब 20 प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं। ये शिकायतें नगर पालिका अध्यक्ष, सदर विधायक और जिलाधिकारी को दी गईं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। जल्द समाधान नहीं हुआ तो चुनाव में जताएंगे नाराजगी मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका से नाली की सफाई कराकर जलभराव दूर करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले चुनाव में जनप्रतिनिधियों को इस वार्ड में मतदान को लेकर इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User