फोन देने से मना करने पर युवक पर फायरिंग:हापुड़ में गोली चाउमीन दुकान के काउंटर में लगी, आरोपी तमंचा लेकर फरार

Nov 29, 2026 - 22:20
0
फोन देने से मना करने पर युवक पर फायरिंग:हापुड़ में गोली चाउमीन दुकान के काउंटर में लगी, आरोपी तमंचा लेकर फरार
हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के सिवाया गांव में मोबाइल फोन देने से मना करने पर एक युवक ने चाऊमीन खा रहे पुनीत कुमार के साथ मारपीट की और उस पर तमंचे से गोली चला दी। पुनीत ने झुककर अपनी जान बचाई, जिससे गोली दुकान के काउंटर में जा लगी। आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुटी है। पढ़िए पूरा मामला पुनीत ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर करीब 2 बजे वह घर के सामने स्थित फास्ट फूड की दुकान पर चाऊमीन खा रहा था। इसी दौरान गांव का रहने वाला निशांत, जो अनिल कुमार का बेटा है, वहां पहुंचा और उससे मोबाइल फोन मांगा। मना करने पर निशांत गाली-गलौज करने लगा और मारपीट शुरू कर दी। पुनीत के मुताबिक, निशांत ने तमंचे से उस पर गोली चला दी। उसने दोबारा फायर करने की कोशिश भी की। गोली से बचने के लिए पुनीत झुक गया, जिससे गोली दुकान के काउंटर में जा लगी। दुकान पर मौजूद दुकानदार प्रेम कुमार, पुनीत की मां कृष्ण देवी और पत्नी निधि देवी ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह धमकी देते हुए भाग गया। पुनीत ने आरोप लगाया कि निशांत जाते समय उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे गया। उसने थाने में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया- शिकायत परक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User