मेरठ के कारोबारी की गोवा में समुद्र में डूबकर मौत:परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए थे यशपाल नंदवानी, फ्लोट राइड के समय हादसा
मेरठ के कारोबारी यशपाल नंदवानी की शनिवार शाम गोवा के कैंडोलिम बीच पर समुद्र में गिरने से मौत हो गई। वह परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गोवा गए थे। 54 साल के यशपाल बनाना फ्लोट राइड के दौरान समुद्र में गिर गए। उन्हें बाहर निकालकर बचाने की कोशिश की गई। मौके पर पहुंचे लाइफगार्ड और टूरिस्ट पुलिस ने इलाज शुरू कराया। बाद में उन्हें कैंडोलिम हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। यशपाल मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में गोल्डन टावर स्थित चाणक्यपुरी के फ्लैट नंबर बी-404 में रहते थे। वह कुछ दिन पहले परिवार के साथ गोवा गए थे। शनिवार दोपहर परिवार कैंडोलिम बीच घूमने पहुंचा था और वहां बनाना फ्लोट राइड करने का फैसला किया था। हादसा शनिवार शाम करीब 4 बजे हुआ। यशपाल को समुद्र से बाहर निकालने के बाद लाइफगार्ड और टूरिस्ट पुलिस ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। सूचना मिलने पर कैलंगुट पुलिस मौके पर पहुंची। समुद्र में हादसा होने के कारण जांच पणजी कोस्टल पुलिस को सौंप दी गई। पुलिस इंस्पेक्टर संजीत पिल्लई के नेतृत्व में मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)