ललितपुर में जमीन की नपाई के दौरान विवाद:महिला ने फांसी लगाने की कोशिश की, मेडिकल कॉलेज रेफर
ललितपुर। जिले के रनगांव गांव में रविवार को खेत की नपाई के दौरान विवाद हो गया। इससे नाराज 55 वर्षीय महिला श्यामबाई ने पेड़ पर दुपट्टा बांधकर फांसी लगाने की कोशिश की। परिजनों ने उन्हें नीचे उतारा और मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ललितपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। महिला ने लेखपाल और पुलिसकर्मियों पर अभद्रता व मारपीट करने का आरोप लगाया है। 11 दिसंबर को तय थी जमीन की नपाई की तारीख श्यामबाई, बेनी बाई की बेटी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के एक व्यक्ति ने उनकी जमीन का फर्जी पट्टा कराकर उसकी हदबंदी कराई है। रविवार दोपहर करीब 2 बजे लेखपाल दो पुलिसकर्मियों के साथ जमीन की नापजोख करने पहुंचे। श्यामबाई के मुताबिक, उनकी जमीन की नपाई के लिए 11 दिसंबर की तारीख तय थी। उन्होंने लेखपाल से निर्धारित तारीख के बाद नापजोख करने को कहा। इस पर लेखपाल ने महिला पुलिसकर्मियों को बुला लिया। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई। इससे आहत होकर उन्होंने गुस्से में फांसी लगाने की कोशिश की। मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती, वीडियो सामने आया परिजन श्यामबाई को मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से उन्हें ललितपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन रविवार शाम करीब 7 बजे उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें मड़ावरा थाने के पुलिसकर्मी और थानाध्यक्ष नजर आ रहे हैं। वीडियो में पुलिस और स्थानीय लोग एक-दूसरे पर आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं। मड़ावरा के SDM अभिजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)