बांदा में असिस्टेंट प्रोफेसर के घर चोरी:35 लाख के जेवर, 65 हजार नकद और डेढ़ किलो चांदी ले गए चोर

Nov 29, 2026 - 21:14
0
बांदा में असिस्टेंट प्रोफेसर के घर चोरी:35 लाख के जेवर, 65 हजार नकद और डेढ़ किलो चांदी ले गए चोर
बांदा के कालूकुआं क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने 65 हजार रुपये नकद समेत करीब 35 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। रविवार 29 नवंबर की शाम करीब 4 बजे असिस्टेंट प्रोफेसर घर पहुंचे थे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार, कालूकुआं पेट्रोल पंप के पास रहने वाले डॉ. विनोद सिंह चंदेल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चरखारी, महोबा में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वह परिवार के साथ चरखारी में रहते हैं। बांदा स्थित मकान पर उनका बीच-बीच में आना-जाना होता रहता है। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बना लिया। पीड़ित ने बताया कि 28 नवंबर की सुबह 5:26 बजे उनके डिवाइस का कनेक्शन अचानक बंद हो गया था। इससे उन्हें कुछ संदेह हुआ। इसके बाद रविवार 29 नवंबर की शाम करीब 4 बजे वह बांदा स्थित अपने मकान पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के मुताबिक, चोर घर से 65 हजार रुपये नकद, करीब डेढ़ किलोग्राम चांदी और 250 ग्राम सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी गए जेवरात की कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है। उन्होंने 29 नवंबर को कोतवाली नगर में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई सोनू त्यागी को सौंपी है। एएसपी शिवराज ने बताया कि चोरी की घटना के खुलासे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User