दूध सप्लाई करने निकला युवक लापता:मेरठ में भोला झाल के पास नहर पटरी पर मिली बाइक और मोबाइल
मेरठ में दूध सप्लाई करने निकला 26 वर्षीय रवि भाटी घर नहीं लौटा। उसकी बाइक और मोबाइल जानी थाना क्षेत्र में भोला झाल के पास नहर पटरी पर मिले। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र के खट्टा प्रहलादपुर (खटक रटौल) गांव के सुमित भाटी ने जानी थाने में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनका भाई रवि भाटी दूध सप्लाई का काम करता है।
रवि रोज सुबह करीब 8 बजे दूध लेकर गाजियाबाद के शालीमार गार्डन और राजेंद्र नगर जाता था। सप्लाई के बाद वह दोपहर करीब 1 बजे तक घर लौट आता था।
परिजनों के मुताबिक, गुरुवार 27 नवंबर को भी रवि दूध लेकर गाजियाबाद गया था। दोपहर बाद भी वह घर नहीं लौटा तो परिवार ने उसके मोबाइल पर कॉल की। फोन बंद मिला।
परिजन उसकी तलाश में गाजियाबाद पहुंचे। शालीमार गार्डन में पता चला कि रवि दूध की सप्लाई देकर वहां से निकल चुका था।
इसके बाद परिजन मेरठ में जानी नहर पटरी मार्ग पर पहुंचे। भोला झाल के पास रवि की बाइक खड़ी मिली और मोबाइल फोन पास में पड़ा था। युवक का अब तक कोई पता नहीं चला है।
परिजनों ने जानी थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी और रवि को तलाशने की मांग की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)