शामली में करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार:कैराना कोर्ट से जारी था वारंट, बेंगलुरु पुलिस भी कर रही थी तलाश
शामली में कपड़े के कारोबार के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में गढ़ीपुख्ता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अशोक सुमेर गुलेचा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कैराना कोर्ट से वारंट जारी था, लेकिन वह लगातार पेशी से गायब चल रहा था। इस शातिर ठग की तलाश में बेंगलुरु पुलिस भी जुटी हुई थी। बेंगलुरु IG ने दी थी सूचना, दबिश के बाद नहीं लगा था हाथ SP नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दो दिन पहले बेंगलुरु के IG ने भी धोखाधड़ी के इस मामले में आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी थी। इससे पहले बेंगलुरु पुलिस की टीम ने उसे पकड़ने के लिए दबिश दी थी, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। इसके बाद बेंगलुरु पुलिस के कर्मचारियों ने शामली SP से मुलाकात कर मामले से जुड़े तथ्य साझा किए। गढ़ीपुख्ता पुलिस ने दबोच कर किया चालान सूचना मिलते ही हरकत में आई गढ़ीपुख्ता पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी अशोक सुमेर गुलेचा को गिरफ्तार कर लिया। SP ने बताया कि आरोपी पर कपड़े के व्यापार के नाम पर करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप है और कैराना कोर्ट से उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हुए थे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी का चालान कर दिया है और उससे जुड़े अन्य नेटवर्क व मामलों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)