पंचायत मतदाता सूची में नाम जोड़ने-सुधारने की प्रक्रिया शुरू:पात्र लोग 2, गलती सुधारने के लिए 3 और आपत्ति के लिए प्रपत्र-4 जमा करें
बलरामपुर में पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची-2026 में नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन कार्यालय ने ग्रामीणों से अपने और परिवार के पात्र सदस्यों के नाम जांचने की अपील की है।
अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) शिव नारायण सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नाम जोड़ने, जानकारी सुधारने और किसी नाम पर आपत्ति दर्ज कराने की व्यवस्था की गई है।
किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में नहीं है तो उसे जुड़वाने के लिए प्रपत्र-2 भरना होगा। नाम या दूसरी जानकारी में गलती होने पर सुधार के लिए प्रपत्र-3 और सूची में दर्ज किसी नाम पर आपत्ति या उसे हटवाने के लिए प्रपत्र-4 देना होगा।
ग्रामीण जरूरी दस्तावेजों के साथ ये प्रपत्र अपने इलाके के बीएलओ या उपजिलाधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदनों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।
प्रशासन के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम के तहत नामांकन की अंतिम तारीख के बाद चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक मतदाता सूची में बदलाव नहीं किया जा सकता। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पुनरीक्षण की अधिसूचना जारी होने के बाद पात्र आवेदकों के नाम और जरूरी सुधार ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे।
शिव नारायण सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और अभी अपने परिवार के पात्र सदस्यों के नाम जांच लें। नाम छूटा हो या कोई गलती हो तो संबंधित प्रपत्र बीएलओ या एसडीएम कार्यालय में जमा करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)