बिस्मिल्लाह खां पर अखिलेश की पोस्ट; BJP का जवाब:एक्स अकाउंट पर लिखा - झूठ और भ्रम की राजनीति आखिर कब तक करेंगे

Nov 08, 2026 - 08:10
0
बिस्मिल्लाह खां पर अखिलेश की पोस्ट; BJP का जवाब:एक्स अकाउंट पर लिखा - झूठ और भ्रम की राजनीति आखिर कब तक करेंगे
शहनाई के जादूगर भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के वाराणसी में स्थित पुश्तैनी मकान को तोड़े जाने को लेकर सियासत गरमा गयी है। एक्स अकॉउन्ट पर कई राजनेताओं और कई ट्रस्टेड अकाउंट से इस बारे में पोस्ट की जा रही है। सबसे पहले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एक्स्प पर पोस्ट किया। जिसके बाद उत्तर प्रदेश भाजपा के ट्रस्टेड अकाउंट @BJP4UP ने इसका जवाब दिया और लिखा झूठ और भ्रम की राजनीति आखिर कब तक करेंगे @yadavakhilesh जी? इसके अलावा आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने भी इस मामले में एक्स पर पोस्ट डाली। इसके अलावा कई एक्स हैंडलर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जिसमें उस्ताद के परिजनों द्वारा बनाए जा रहे मकान को तोड़ने की तस्वीरें वीडियो लगायी गयी है। अखिलेश ने किया एक्स अकाउंट से पोस्ट सबसे पहले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने ट्रस्टेड एक्स अकाउंट से भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के मकान को तोड़े जाने को लेकर पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा - जिनके लिए शहनाई नहीं बजी, उनसे और क्या उम्मीद करना? भाजपा और उनके संकीर्ण सोच के संगी-साथी ‘कला और कलाकारों’ के हमेशा ख़िलाफ़ रहते हैं क्योंकि इन पुरातनपंथी-रूढ़िवादियों की ये संकरी मानसिकता होती है कि रचनात्मक लोग ही समाज में परिवर्तन की भूमि और भूमिका बनाते हैं। सकारात्मक कला सहृदयता को जन्म देती है और सहनशीलता को भी। इसीलिए कला के हर रूप को ये अपने एजेंडे के रास्ते में रोड़ा मानते हैं या फिर कला को अपने एजेंडे के लिए इस्तेमाल करके उसको नकारात्मक बना देना चाहते हैं। हमारी सरकार आयी तो बनाएंगे श्रवण संग्रहालय उन्होंने आगे लिखा -जिनके आगे ‘भारत रत्न’ लगा हो उनकी मिलीजुली विरासत को ध्वस्त करना, उनके मान-सम्मान के साथ-साथ ‘भारत’ के मान को भी ध्वस्त करने के समान है। भाजपा नफरत की आग में जलकर देश को नुकसान पहुंचा रही है। सरकार में आने पर हम ‘भारत रत्न बिस्मिल्लाह ख़ान’ जी की सांगीतिक धरोहर को बचाने के लिए ‘श्रवण-संग्रहालय’ बनाएंगे घोर निंदनीय! भाजपा ने दिया जवाब, अखिलेश को टैग कर किया पोस्ट अखिलेश यादव के इस पोस्ट के बाद भाजपा ने एक पोस्ट अपने उत्तर प्रदेश बीजेपी के ट्रस्टेड अकॉउन्ट से की और लिखा - झूठ और भ्रम की राजनीति आखिर कब तक करेंगे @yadavakhilesh जी? सच्चाई यह है कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान साहब के पैतृक मकान को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच संपत्ति विवाद था, जो अब सुलझ चुका है। मकान की जर्जर स्थिति को देखते हुए भाजपा सरकार वहां संग्रहालय बनवाने की दिशा में काम कर रही है, ताकि उनकी शहनाई, पुरस्कारों और अनमोल सांगीतिक विरासत को संरक्षित किया जा सके। राजनीती झूठ से नहीं, काम और सच्चाई से होती है भाजपा ने अपने ट्रस्टेड अकाउंट से आगे लिखा - आपको विरासत को संरक्षित करने की इस पहल में भी बुलडोजर और नफरत दिखाई दे रही है। तथ्यों को जाने बिना झूठे आरोप लगाकर समाज में भ्रम फैलाना आपकी राजनीति का पुराना तरीका बन चुका है। जनता अब समझ रही है कि आपने मुसलमानों को केवल अपने वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया है, उनके सम्मान, विरासत और वास्तविक हितों की आपको कभी चिंता नहीं रही। राजनीति झूठ से नहीं, काम और सच्चाई से होती है। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने भी की पोस्ट अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश भाजपा के अलावा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सासंद संजय सिंह ने भी अपने एक्स अकाउंट @SanjayAzadSln पर पोस्ट किया और लिखा - आदरणीय @narendramodi जी क्या आपको शर्म नही आती? ये भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान साहेब का घर है, देखिए कैसे घर में तोड़ फोड़ चल रही है? कैसे @varanasipolice घर में घुसकर डरा धमका रही है। इस एक्स पोस्ट में बीते रविवार के वीडियो लगाए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User