पांचाल घाट में 20हजार से ज्यादा लोगों ने स्नान किया:फर्रुखाबाद में सुबह 10:30 बजे तक पहुंचे श्रद्धालु; सुरक्षा के लिए 100 पुलिसकर्मी तैनात, बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं गंगा स्नान को श्रद्धालु

Nov 24, 2026 - 11:41
0
पांचाल घाट में 20हजार से ज्यादा लोगों ने स्नान किया:फर्रुखाबाद में सुबह 10:30 बजे तक पहुंचे श्रद्धालु; सुरक्षा के लिए 100 पुलिसकर्मी तैनात, बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं गंगा स्नान को श्रद्धालु
फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सुबह 10:30 बजे तक 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। घाट पर सत्यनारायण कथा हुई और कुछ लोगों ने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। श्रद्धालु सोमवार रात से ही घाट पर पहुंचने लगे थे। मंगलवार सुबह 4 बजे से स्नान शुरू हुआ। दिन चढ़ने के साथ घाट के दोनों ओर भीड़ बढ़ती गई। सुरक्षा के लिए गंगा में बैरिकेडिंग की गई है, ताकि कोई गहरे पानी में न जाए। गोताखोर और पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। नाव से पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर पांचाल घाट में 100 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर हैं। इनमें सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक शामिल हैं। पुलिस घाट के दोनों ओर नजर रख रही है। श्रद्धालु बाइक, कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली से घाट पहुंचे। भीड़ के कारण पांचाल घाट पुल पर वाहन धीमी रफ्तार से निकल रहे हैं। पांचाल घाट चौराहे से पहले बैरिकेडिंग की गई है और ई-रिक्शा रोके जा रहे हैं। पुल के दूसरी ओर उत्तरी बंधा के पास वन चेतना में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User