पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत की वजह साफ नहीं:फर्रुखाबाद में जांच के लिए विसरा सुरक्षित; परिवार ने सड़क जाम किया था
फर्रुखाबाद में महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है। शुक्रवार को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मायके वालों ने शव ई-रिक्शा से ले जाकर सड़क पर जाम लगाया था। परिवार के लोग कार्रवाई की मांग कर रहे थे। घटना नवाबगंज मोहल्ले के नगला जोधा में हुई। दरअसल, मीरा देवी के बेटे ज्ञान सिंह का मोहल्ले के एक व्यक्ति से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी और कुछ लोगों का इलाज चल रहा था। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई की थी। शुक्रवार को पुलिस ने इसी मामले में ज्ञान सिंह और उनके भाई को थाने बुलाकर बैठाया था। इसी दौरान घर पर मीरा देवी की मौत हो गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)