प्रयागराज के 20 से 25 मुस्लिम भाई अयोध्या जाएंगे:दीप जलाकर देश की एकता के लिए करेंगे प्रार्थना

Nov 07, 2026 - 09:20
0
प्रयागराज के 20 से 25 मुस्लिम भाई अयोध्या जाएंगे:दीप जलाकर देश की एकता के लिए करेंगे प्रार्थना
दीपावली पर प्रयागराज के 20 से 25 मुस्लिम भाई शनिवार को अयोध्या जाएंगे। वे वहां दीप जलाएंगे और अपनी आस्था के अनुसार पूजा-अर्चना और प्रार्थना करेंगे। उनका कहना है कि इस पहल से देश में एकता और आपसी भाईचारे का संदेश जाएगा। इस यात्रा का नेतृत्व इलाहाबाद के पूर्व महानगर अध्यक्ष कामरान जान कुरैशी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो स्कॉर्पियो और एक टवेरा कार से लोग अयोध्या जाएंगे। यात्रा शनिवार सुबह 9:30 बजे प्रयागराज से शुरू होगी। रास्ते में जलपान के लिए रुकने के बाद सभी अयोध्या पहुंचेंगे और प्रभु श्रीराम के दरबार में माथा टेकेंगे। कामरान जान कुरैशी ने बताया कि सभी लोग देश की उन्नति, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए प्रार्थना करेंगे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लंबी उम्र की कामना भी करेंगे। साथ ही देश के विकास के लिए दुआ मांगेंगे। उन्होंने कहा कि दीपावली पर अयोध्या जाकर दीप जलाना और अपनी आस्था के अनुसार प्रार्थना करना उनके लिए खुशी की बात है। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से मिल-जुलकर रहने की अपील की। कामरान ने कहा कि यह यात्रा किसी राजनीतिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं, बल्कि आस्था और सद्भाव के लिए है। सभी लोग दीपावली की खुशियां साझा करेंगे और देश में अमन-चैन के लिए दुआ मांगेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User