प्रयागराज में 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश:चल रही तेज हवाएं, तापमान गिरा, धान की फसल को नुकसान
प्रयागराज में पिछले 24 घंटे से मौसम बदला हुआ है। रुक-रुककर बारिश हो रही है। कभी रिमझिम फुहारें पड़ रही हैं तो कभी झमाझम बारिश हो रही है। इसके साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं। लगातार बारिश और हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है और मौसम ठंडा हो गया है। लोगों को पिछले दिनों की उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। पिछले दो दिनों तक तेज धूप निकल रही थी। इससे दिन का तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा था। उमस के कारण लोग गर्मी से परेशान थे। इसके बाद गुरुवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काले घने बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। इसके बाद से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। आज भी बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ तेज हवा चलने और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। धान की फसल को नुकसान, किसान चिंतित लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में धान की फसल तैयार खड़ी है। तेज हवा और बारिश के कारण कई जगह धान की फसल खेत में लुढ़क रही है। इससे फसल को नुकसान हो रहा है। किसान अब बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि तैयार फसल की कटाई की जा सके। लगातार बारिश जारी रहने पर नुकसान और बढ़ने की आशंका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)