प्रयागराज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर हुईं प्रतियोगिताएं:भाषण में अक्षत और पोस्टर प्रतियोगिता में अंश त्रिपाठी ने मारी बाजी

Sep 26, 2026 - 15:40
0
प्रयागराज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर हुईं प्रतियोगिताएं:भाषण में अक्षत और पोस्टर प्रतियोगिता में अंश त्रिपाठी ने मारी बाजी
प्रयागराज के केपी इंटर कॉलेज में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें भाषण प्रतियोगिता में अक्षत मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और पोस्टर में अंश त्रिपाठी ने बाजी मारी। बारिश के बावजूद इस विशेष आयोजन में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया और कलात्मक प्रतिभा व ओजस्वी विचारों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना को अनूठे ढंग से अभिव्यक्त किया। भाषण प्रतियोगिता में आठ और पोस्टर में 24 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबले के बाद निर्णायक मंडल ने परिणामों की घोषणा की। इसमें भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 10-C के अक्षत मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 12-G के आशुतोष उपाध्याय ने द्वितीय और कक्षा 12-D की श्रेया पांडे ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 9-C के अंश त्रिपाठी ने प्रथम स्थान पर बाजी मारी। कक्षा 11-F की खुशी त्रिपाठी द्वितीय, कक्षा 11-C की रिद्धि वर्मा तृतीय, कक्षा 11-C की प्रतीक्षा सिंह चतुर्थ और कक्षा 11-F की प्रज्ञा पंचम स्थान पर रहीं। इस संपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिताओं का आयोजन हिंदी प्रवक्ता प्रवीण चंद, साधना मौर्या, विजय नारायण सिंह यादव तथा कला अध्यापक शर्मेंद्र यादव के कुशल दिशा-निर्देशन में हुआ। इसके साथ ही, उप प्रधानाचार्य दिनेश कुमार श्रीवास्तव, अंग्रेजी माध्यम प्रभारी सुदीप कुमार, खेल प्रवक्ता उमेश कुमार खरे एवं प्रवक्ता शिक्षा शास्त्र डॉ. राम प्यारे मौर्य का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के रचनात्मक आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक चेतना, रचनात्मकता और सेवा की भावना को मजबूत करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User