कासगंज में समाधान दिवस पर एसपी ने सुनीं शिकायतें:भूमि विवाद और राजस्व मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
कासगंज में शनिवार को पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह कोतवाली पहुंचे। उन्होंने समाधान दिवस पर राजस्व और पुलिस अधिकारियों के साथ लोगों की शिकायतें सुनीं। एसपी ने भूमि विवाद, राजस्व और पुलिस से जुड़ी शिकायतों के समय पर निपटारे के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि शिकायतों के समाधान में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिकायत पंजिका भी देखी और पुराने मामलों का फीडबैक लिया। अधिकारियों को शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता देने को कहा। समाधान दिवस के बाद दोपहर 1 बजे एसपी ने थाना परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने आगंतुक रजिस्टर, मिशन शक्ति केंद्र, मालखाना, अपराध और आईजीआरएस रजिस्टर सहित कई रिकॉर्ड जांचे। एसपी ने सभी रिकॉर्ड अपडेट रखने और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता से संवेदनशील व्यवहार करने और शिकायतों का तुरंत समाधान करने को कहा। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)