प्रयागराज पुलिस कमिश्नर की स्कूलों को चिट्ठी:लिखा- हर बच्चे की हिफाजत जरूरी, 5 मानकों पर सुनिश्चत करें सुरक्षा
प्रयागराज में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने एक ऐसी पहल की है, जो अब तक शहर में देखने को नहीं मिली। पहली बार किसी पुलिस अफसर की ओर से जिले के सभी स्कूलों को पत्र भेजकर बच्चों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम करने की अपील की गई है। इसमें स्कूल परिसर से लेकर स्कूल बसों, निजी वाहनों, पार्किंग और छुट्टी के समय लगने वाले जाम तक को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर ने स्कूल प्रबंधन से साफ कहा है कि प्रत्येक बच्चे की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए केवल स्कूल प्रशासन ही नहीं, बल्कि पुलिस, अभिभावकों और वाहन चालकों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। पुलिस कमिश्नर की ओर से सोमवार को जारी इस पत्र में स्कूलों को बच्चों की सुरक्षा के लिए पांच प्रमुख बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। उन्होंने पत्र में लिखा है, 'प्रत्येक बच्चे की सुरक्षा सर्वोपरि है। मैं आपसे पुनः आग्रह करना चाहता हूं कि बच्चों की सुरक्षा एवं प्रयागराज में सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने में अपना पूर्ण सहयोग हमें अवश्य प्रदान करें।' दरअसल, पुलिस कमिश्नरेट को स्कूलों के खुलने और छुट्टी होने के समय विद्यालयों के बाहर यातायात जाम, अव्यवस्थित पार्किंग और आम नागरिकों को होने वाली असुविधा की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके अलावा स्कूलों के बाहर खड़ी बसों, टेंपो, ऑटो और ई-रिक्शा के कारण भी यातायात प्रभावित होता है। पत्र में हाल ही में एक बच्चे के साथ हुई दुर्घटना का भी जिक्र किया गया है। इसमें बताया गया है कि कुछ मिनट की देरी से पहुंचने के कारण कथित रूप से बच्चे को विद्यालय में प्रवेश नहीं दिया गया। इसके बाद हुई दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना को बच्चों की सुरक्षा के प्रति अधिक संवेदनशील और जवाबदेह व्यवस्था बनाने की जरूरत के तौर पर रेखांकित किया गया है। पुलिस कमिश्नर बोले
सभी स्कूलों से एक नोडल अधिकारी नामित करने को कहा गया है, जो पुलिस और यातायात पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करेगा। इसके अलावा प्रधानाचार्य एवं विद्यालय प्रबंधन को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुपालन की जिम्मेदारी निभाने का भी अनुरोध किया गया है। हर एक बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित हो, यह हम सबका प्रयास होना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)