एसपी हमीरपुर को हाईकोर्ट की फटकार:कोर्ट ने कहा- आदेश का पालन करें या हाजिर हो बतायें क्यों न हो कार्यवाही

Nov 24, 2026 - 00:17
0
एसपी हमीरपुर को हाईकोर्ट की फटकार:कोर्ट ने कहा- आदेश का पालन करें या हाजिर हो बतायें क्यों न हो कार्यवाही
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक को प्रथम दृष्टया जानबूझकर आदेश की अवहेलना का दोषी माना,साथ ही आदेश के अनुपालन के लिए एक माह का अंतिम अवसर भी दिया है। न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की एकल पीठ ने गायत्री देवी की अवमानना याचिका (सिविल) पर यह आदेश पारित किया। क्या है मामला जानिये याची की ओर से कोर्ट को बताया गया कि गायत्री देवी इस की याचिका पर 1 अप्रैल 2026 को हाईकोर्ट ने एसपी हमीरपुर को विधि अनुसार शीघ्र, अधिमानतः छह सप्ताह के भीतर याची के प्रत्यावेदन पर निर्णय लेने का आदेश दिया था।आदेश की जानकारी दिए जाने के बावजूद आदेश पर अमल नहीं हुआ। इससे पहले दाखिल अवमानना याचिका को इस छूट के साथ निस्तारित किया गया था कि मामले में अनावश्यक देरी होने पर याची दोबारा कोर्ट आ सकती है। आदेश का पालन फिर भी न होने पर यह दूसरी अवमानना याचिका दाखिल की गई। आदेश की जानबूझ कर अनदेखी का मामला कोर्ट ने अभिलेखों के अवलोकन के बाद कहा कि कोर्ट के आदेश की जानबूझकर अवहेलना का प्रथम दृष्टया मामला बनता है।हालांकि, न्याय हित में कोर्ट ने एक माह में आदेश का पालन कर इस आशय का हलफनामा दाखिल करने का एक और मौका दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि अगली तारीख तक कोर्ट के निर्देशों का अक्षरशः और भावना के अनुरूप पालन नहीं हुआ और हलफनामा दाखिल नहीं किया गया, तो विपक्षी को स्वयं कोर्ट में उपस्थित होकर बताना होगा कि उनके विरुद्ध अवमानना की कार्यवाही क्यों न शुरू की जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User