पति-पत्नी और बेटे को स्कॉर्पियो ने कुचला:गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा; शादी से मथुरा लौटते समय हादसा

Nov 24, 2026 - 00:00
0
पति-पत्नी और बेटे को स्कॉर्पियो ने कुचला:गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा;  शादी से मथुरा लौटते समय हादसा
मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र के गांव दहगांव निवासी एक परिवार की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी और उनके 17 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। तीनों रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होने के बाद घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पार करते समय हादसा हो गया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में शोक छा गया। सड़क पार करते समय स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर दहगांव निवासी हरलाल (55), उनकी पत्नी राजकुमारी उर्फ गुड्डो (50) और बेटा तेजवीर (17) गाजियाबाद के बागू में रिश्तेदार नरेश कुमार की बेटी प्रियंका की शादी में शामिल होने गए थे। 21 नवंबर को शादी समारोह संपन्न होने के बाद सोमवार सुबह तीनों घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। आगे की यात्रा के लिए उन्हें रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन पकड़नी थी। इसी दौरान क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एचपी पेट्रोल पंप के सामने वे सड़क पार करने लगे। तभी मेरठ की ओर से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार महिंद्रा स्कॉर्पियो ने तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। इसके बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। अस्पताल में तीनों की मौत, चालक फरार हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने हरलाल और राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल तेजवीर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर क्रेन से सड़क से हटवाया। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल के मुताबिक, हादसे में मथुरा निवासी तीन लोगों की मौत हुई है। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। फुट ओवरब्रिज या अंडरपास का नहीं किया इस्तेमाल परिवार के दामाद मदन ने पुलिस को बताया कि तीनों को शायद एक्सप्रेसवे पर पैदल सड़क पार करने के खतरे का अंदाजा नहीं था। सुरक्षित रास्ते के लिए फुट ओवरब्रिज या अंडरपास का इस्तेमाल करने के बजाय वे डिवाइडर पार कर सड़क पर पहुंच गए। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिस घर में बेटी की शादी के बाद खुशियों का माहौल था, वहां तीन मौतों की खबर से चीख-पुकार मच गई। वहीं, मथुरा के गांव दहगांव में भी एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से मातम पसरा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User