पूर्व CBI चीफ की पार्टी लड़ेगी सभी सीटों पर चुनाव:2027 चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू की, आवेदन मांगे

Nov 09, 2026 - 18:03
0
पूर्व CBI चीफ की पार्टी लड़ेगी सभी सीटों पर चुनाव:2027 चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू की, आवेदन मांगे
उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एक नई राजनीतिक पार्टी ने दस्तक दी है। CBI के पूर्व प्रमुख एम. नागेश्वर राव की पार्टी सर्वजन सनातन पार्टी ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे हैं। हैदराबाद निवासी और रिटायर्ड IPS अधिकारी एम. नागेश्वर राव करीब एक महीने पहले काशी में गंगा के तट पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। अब उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तलाश शुरू कर दी है। राव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल यह प्रारंभिक स्क्रीनिंग का पहला चरण है। इसमें उपयुक्त पाए जाने वाले आवेदकों से दूसरे चरण में विस्तृत जानकारी और जरूरी दस्तावेज मांगे जाएंगे। पहचान की राजनीति से अलग विकल्प देने का दावा नागेश्वर राव ने राजनीति में आने की वजह बताते हुए कहा है कि भारत को विभाजन की राजनीति से बाहर निकलकर एक साझा राष्ट्रीय उद्देश्य की ओर बढ़ने की जरूरत है। उनके मुताबिक, इसका विकल्प पहचान आधारित राजनीति का कोई दूसरा रूप नहीं, बल्कि भारत की सभ्यतागत विरासत, संवैधानिक लोकतंत्र और प्रत्येक नागरिक के कल्याण एवं सम्मान पर आधारित राजनीति होना चाहिए। राव का दावा है कि उनकी पार्टी ऐसे भारत की कल्पना करती है, जिसका दृष्टिकोण आधुनिक हो, जड़ें सभ्यतागत विरासत में हों और उद्देश्य एक हों। उन्होंने कहा कि पार्टी अतीत को दोबारा खड़ा करने के बजाय भारत की विरासत से श्रेष्ठ चीजों को लेकर उन्हें वर्तमान के अनुरूप विकसित करना चाहती है। 2019 में CBI निदेशक का मिला था अतिरिक्त प्रभार एम. नागेश्वर राव भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वह CBI में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत रहे और 2019 में उन्हें CBI निदेशक कार्यालय का प्रभार दिया गया था। अब प्रशासनिक सेवा से राजनीति में आए राव उत्तर प्रदेश की चुनावी राजनीति में अपनी पार्टी के लिए जमीन तलाश रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User