भाई दूज पर नमो भारत की 32 अतिरिक्त ट्रिप:10 मिनट से कम होगा इंतजार, ट्रैफिक जाम से भी मिलेगी राहत

Nov 09, 2026 - 18:20
0
भाई दूज पर नमो भारत की 32 अतिरिक्त ट्रिप:10 मिनट से कम होगा इंतजार, ट्रैफिक जाम से भी मिलेगी राहत
मेरठ में भाई दूज पर बहनों के घर जाने वाले लोगों को इस बार नमो भारत ट्रेन से सफर करने में सहूलियत मिलेगी। त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एनसीआरटीसी 11 नवंबर को दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 32 अतिरिक्त ट्रिप संचालित करेगा। इससे यात्रियों को 10 मिनट से कम के अंतराल पर ट्रेन उपलब्ध होगी। अतिरिक्त ट्रिप से यात्रियों का इंतजार कम होगा और उन्हें सफर के दौरान सीट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। एनसीआरटीसी के अनुसार, भाई दूज पर बड़ी संख्या में लोग अपनी बहनों के घर टीका करवाने जाते हैं। इसके अलावा नौकरीपेशा और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की भी आवाजाही रहेगी। ऐसे में सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने और जाम लगने की आशंका है। इसे देखते हुए नमो भारत की सेवाओं में अतिरिक्त ट्रिप जोड़ी गई हैं, ताकि लोग निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर सकें। प्रदूषण के बीच सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दिल्ली-एनसीआर में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर स्थिति में पहुंच गया था। दिवाली के बाद भी प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। ऐसे में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए एनसीआरटीसी पहले से ही नियमित संचालन के अतिरिक्त 20 ट्रेन ट्रिप चला रहा है। भाई दूज पर इनकी संख्या बढ़ाकर 32 कर दी गई है। एनसीआरटीसी का मानना है कि नमो भारत की बढ़ी हुई फ्रीक्वेंसी से यात्रियों को कम समय में ट्रेन मिलेगी। इससे सड़क पर निजी वाहनों का दबाव घटाने और प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को भी मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User