मोहनलालगंज में दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल:किसान नेता की बेटी समेत दो को कार ने टक्कर मारी; दूसरे में बुजुर्ग घायल
मोहनलालगंज कस्बे और गौरा चौराहे पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में किसान नेता अशोक यादव की बेटी शिवांकी समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना सोमवार सुबह हुई। पहला हादसा मोहनलालगंज कस्बे में हुआ। प्रयागराज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने अशोक यादव की कार को टक्कर मार दी। हादसे में शिवांकी समेत दो लोग घायल हुए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि टक्कर मारने वाली कार का चालक नशे में था। हादसे के बाद वह मौके पर दबंगई दिखाने लगा। टक्कर के कारण लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटवाकर यातायात चालू कराया। दूसरा हादसा गौरा चौराहे पर हुआ। सड़क पार कर रहे गौरा कॉलोनी निवासी चेतराम उर्फ नन्हू को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उनके सिर पर गंभीर चोट आई। स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)