पूर्व सपा नेता ने परिजनों संग की ताबड़तोड़ फायरिंग, VIDEO:गोंडा में 25 साल पुराने मामले में बरी होने पर खुशी में मनाया जश्न

Nov 09, 2026 - 18:03
0
पूर्व सपा नेता ने परिजनों संग की ताबड़तोड़ फायरिंग, VIDEO:गोंडा में 25 साल पुराने मामले में बरी होने पर खुशी में मनाया जश्न
गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र के लौव्वा वीरपुर गांव निवासी पूर्व सपा नेता अभिषेक तिवारी और उनके परिजनों का बंदूकों से ताबड़तोड़ फायरिंग करने का वीडियो सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में पूर्व सपा नेता समेत परिवार के आठ लोग बारी-बारी से बंदूक चलाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि 8 नवंबर की रात करीब 10 बजे दीपावली के मौके पर यह फायरिंग की गई थी। एक पुराने मामले में परिजनों के बरी होने की खुशी में जश्न मनाया गया था। पूर्व सपा नेता ने खुद यह वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा किया था। 25 साल पुराने मामले में बरी होने की खुशी में किया जश्न पूर्व सपा नेता अभिषेक तिवारी ने फेसबुक पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि 25 वर्षों के लंबे संघर्ष और इंतजार के बाद आखिरकार न्याय की जीत हुई। परिजनों के बाइज्जत बरी होने के बाद यह पहली दीपावली है, जब परिवार के सभी सदस्य एक साथ हैं। इस बार दीप केवल घर में ही नहीं, बल्कि उन दिलों में भी जल रहे हैं, जिन्होंने वर्षों तक अंधेरे और पीड़ा का सामना किया। उन्होंने इसे न्याय, धैर्य और परिवार की जीत का उत्सव बताया। 6 युवकों के बाद अधेड़ और युवती ने भी चलाई बंदूक वायरल वीडियो में एक के बाद एक छह युवक बंदूकों से फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद सातवें नंबर पर एक अधेड़ व्यक्ति और आठवें नंबर पर करीब 19 वर्षीय युवती भी बंदूक चलाती नजर आ रही है। वीडियो में सभी लोग बारी-बारी से हवाई फायरिंग करते दिख रहे हैं। पुलिस ने शुरू की जांच, लाइसेंस निरस्त कराने की तैयारी वीडियो सामने आने के बाद नवाबगंज पुलिस ने सोमवार शाम करीब चार बजे मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी। नवाबगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर्ष फायरिंग पूरी तरह गैरकानूनी है और किसी को भी इसकी अनुमति नहीं है। फायरिंग में शामिल लोगों के शस्त्र जब्त करने और उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User