कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:LIC एजेंट को थार से कुचलने वाली लड़की अरेस्ट, जेल नहीं गई; बंटवारे के लिए भाई का मर्डर

Nov 09, 2026 - 18:03
0
कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:LIC एजेंट को थार से कुचलने वाली लड़की अरेस्ट, जेल नहीं गई; बंटवारे के लिए भाई का मर्डर
नमस्कार, कानपुर की आज (सोमवार) की 10 बड़ी खबरें…थार से LIC एजेंट को कुचलने वाली आरोपी लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कोर्ट ने उसे जेल नहीं भेजा। जज ने जमानत देते हुए पुलिस को फटकार लगाई, पूछा- सड़क हादसे के मामले में हत्या की धारा में मुकदमा कैसे दर्ज किया। हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में मकान के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। शव को पड़ोस के खाली प्लॉट में फेंककर फरार हो गया। दीपावली की रात जुए में 20 हजार रुपए और किश्त पर खरीदा मोबाइल हारने पर युवक ने सुसाइड कर लिया। श्यामनगर के बी ब्लॉक में रुई गोदाम और बर्रा आठ में शार्ट सर्किट से मोबाइल और इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में आग लगी। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User