पवन सिंह बोले- प्यार करना गुनाह नहीं है:गोंडा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए, भक्ति भजन गाए
गोंडा जिले के जयप्रभा ग्राम में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा का 25 नवंबर को समापन हुआ। इसके बाद 26 और 27 नवंबर को दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के पहले दिन गुरुवार (26 नवंबर) की देर शाम भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह व गायिका अमृता दीक्षित ने प्रस्तुति दी। शाम 7 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम रात 12 बजे तक चला।
इस दौरान पवन सिंह ने कहा- प्यार करना गुनाह नहीं है, प्यार करना पाप नहीं है। प्यार करना अगर पाप है, तो पुण्य किसका नाम है? महंत आलोक दास के पैर छूकर लिया आशीर्वाद मंच पर पहुंचते ही पवन सिंह ने कार्यक्रम के आयोजक महंत आलोक दास जी महाराज के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। महंत ने उन्हें अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। पवन सिंह ने 'माई डोली चढ़ी चलली सेवक घरवा', 'कहब केके छोटका भाई अखियां खोल बबुआ' और 'दुलरी बड़ी दुलरी, सबका से बाड़ी सुकुमार हमार मईया सुनरी' जैसे भजन गाए। उनकी प्रस्तुति पर कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालु और दर्शक झूमते नजर आए।
अमृता दीक्षित के साथ किया डांस पवन सिंह ने गायिका अमृता दीक्षित के साथ अपने रिकॉर्डेड गीत 'चलS चुनरी चढ़ावे' पर जमकर डांस किया। वहीं, अमृता दीक्षित ने 'मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे' भजन गाकर समां बांध दिया। मंच से प्रेम की परिभाषा बताई कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने मंच से प्रेम की परिभाषा भी बताई। उन्होंने कहा, "प्रेम करना गुनाह नहीं है, प्रेम करना पाप नहीं है। प्रेम यदि पाप है, तो पुण्य किसका नाम है? प्रेम ही अपकर्म है, तो सत्कर्म किसका नाम है? जाकर देखो मन मंदिर में, सतनाम भगवान है। पापियों के प्यार से प्रेम भी बदनाम है। सही मानिए भैया, तो प्रेम पूजा है, प्रेम भाव है, प्रेम श्रद्धा है।" सुरक्षा में तैनात रहे 1000 सुरक्षाकर्मी कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मौके पर करीब 1000 सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें यूपी पुलिस के जवानों के साथ निजी सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे। गौरतलब है कि पवन सिंह गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद शाम 7 बजे वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। आयोजक ने की पवन सिंह की सराहना कार्यक्रम के आयोजक महंत आलोक दास जी महाराज ने पवन सिंह की सराहना की। उन्होंने कहा कि पवन सिंह अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं और अक्सर उन्हें देखते रहते हैं। महंत ने गोंडा की धरती पर आने के लिए पवन सिंह का आभार भी व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)