पूरनपुर-माधोटांडा मार्ग पर 72 करोड़ से बनेगा ओवरब्रिज:पीलीभीत में पहली किस्त में मिले 13.52 करोड़, निर्माण को शासन की मंजूरी
पीलीभीत के पूरनपुर-माधोटांडा मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 180ए/टी-2 पर ओवरब्रिज बनेगा। शासन ने इसके निर्माण के लिए गुरुवार देर शाम प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी दे दी है। परियोजना की कुल लागत 72 करोड़ 31 लाख 95 हजार रुपए तय की गई है। पहली किस्त में 13.52 करोड़ रुपए जारी सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों से परियोजना को मंजूरी मिली है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष को जारी शासनादेश के मुताबिक, चालू वित्तीय साल 2026-27 में पहली किस्त के तौर पर 13 करोड़ 52 लाख 73 हजार रुपए जारी किए गए हैं। इस किस्त में अनुच्छेद-57 के तहत 10 करोड़ 65 लाख 82 हजार रुपए और अनुच्छेद-83 के तहत दो करोड़ 86 लाख 91 हजार रुपए शामिल हैं। रेलवे हिस्से और पहुंच मार्ग पर खर्च होंगे 65 करोड़ से ज्यादा शासनादेश के अनुसार, 33 करोड़ 67 लाख रुपए मुख्य सेतु यानी रेलवे हिस्से के निर्माण पर खर्च होंगे। पहुंच मार्ग के निर्माण पर 32 करोड़ 12 लाख 84 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। उपयोगिता सेवाओं को स्थानांतरित करने के लिए चार करोड़ 80 लाख 65 हजार रुपए और भूमि अधिग्रहण के लिए एक करोड़ 71 लाख 46 हजार रुपए रखे गए हैं। रेलवे फाटक बंद होने से लगता था जाम ट्रेन गुजरने के दौरान रेलवे फाटक बार-बार बंद होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग जाती थीं। इससे स्कूली बच्चों, मरीजों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को रोज परेशानी होती थी। जितिन प्रसाद ने CM का जताया आभार जितिन प्रसाद ने इस मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सेतु बनने से आवागमन आसान होगा, लोगों का समय बचेगा और पूरनपुर की आर्थिक प्रगति को रफ्तार मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)