रामकोला में ओलंपियाड परीक्षा:मूल्यांकन के बाद दस उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
कुशीनगर में रामकोला विकासखंड रामकोला के सभी उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में शनिवार, 7 नवंबर को विद्यार्थियों की ओलंपियाड परीक्षा आयोजित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभात चंद राय के दिशा-निर्देशन में परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रतिभा, बौद्धिक क्षमता और विषयगत ज्ञान का आकलन करना था। परीक्षा के सफल संचालन में एआरपी विकास कुमार तिवारी, प्रणव कुमार चतुर्वेदी, अजय कुमार विश्वकर्मा, सुरेंद्र प्रसाद और बब्बन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस आयोजन से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। साथ ही उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)