अमेठी में दहेज उत्पीड़न केस में वांछित आरोपी गिरफ्तार:आरोपी पर बीएनएस और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस
अमेठी के मुंशीगंज में पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित आरोपी अरविंद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, वह मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार था। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर जिले में वांछित आरोपियों की तलाश का अभियान चल रहा है। मुंशीगंज पुलिस संदिग्ध लोगों, सामान और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने अरविंद को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, अरविंद (25) पुत्र राजेंद्र, ग्राम पूरे कुटुरू का पुरवा, थाना मुंशीगंज, अमेठी का निवासी है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 80(2), 85 और 351(3) के साथ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत केस दर्ज है। गतिविधि दिखने पर सूचना देने की अपील पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय मिश्रा और कांस्टेबल प्रदुम्न शामिल थे। पुलिस ने लोगों से संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखने पर सूचना देने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)