खेत में 11 हजार वोल्ट का तार बुजुर्ग पर गिरा:एटा में करंट लगने से गई जान, मौके पर तोड़ा दम
एटा के मलावन थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में शनिवार को खेत में घास काटने गए 65 वर्षीय महिपाल पर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार टूटकर गिर गया। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। महिपाल, महेंद्र सिंह के बेटे थे। वे शनिवार सुबह करीब 10 बजे पशुओं के लिए चारा लेने खेत गए थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन का तार टूटकर उन पर गिरा। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। महिपाल के परिवार के चंद्रपाल ने बताया कि वे पशुओं के लिए चारा लेने खेत गए थे और बिजली का तार उन पर गिर गया था। एटा जिला मुख्यालय भेजा गया मलावन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा जिला मुख्यालय भेजा गया। मलावन थाना प्रभारी क्षत्रपाल सिंह ने बताया कि महिपाल प्लॉट में घास लेने गए थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)