किसानों ने 5 दिसंबर तक नहर खोलने की मांग की:मिर्जापुर में सांड-नीलगाय से फसल नुकसान की शिकायतें भी आईं
मिर्जापुर। किसान दिवस में बुधवार को किसानों ने बदहाल सड़कों, बंद नहरों, सांड एवं नील गाय से फसलों को नुकसान की समस्या उठाई गई । किसानों ने अधिकारियों के सामने गांवों की बुनियादी सुविधाओं से लेकर बैंक में केसीसी खाते से बिना सूचना पैसे काटे जाने तक की शिकायत रखी। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने सभी समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। श्यामलाल मौर्य ने मड़िहान तहसील के ग्रामसभा रैकल, पोस्ट कन्हईपुर में चल रही चकबंदी प्रक्रिया के दौरान विवाह घर, पशु अस्पताल और मृत पशुओं को दफनाने के लिए जमीन चिह्नित कर सुरक्षित रखने की मांग की। उन्होंने इटवा से टांडाफाल तक सड़क की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए बताया कि सड़क पर जगह-जगह करीब एक-एक फीट गहरे गड्ढे हैं। इससे साइकिल चलाना भी मुश्किल हो गया है और विद्यालय जाने वाली छात्राओं को परेशानी होती है। उन्होंने बथुआ, लोहंदी खुर्द और सिटी ब्लॉक के आसपास घूम रहे छुट्टा सांडों को गोशाला भेजने की मांग की। मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बीके पाठक, एआर कोऑपरेटिव, अग्रणी जिला प्रबंधक सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)