शादी से इनकार पर किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ी:सुल्तानपुर में 17 वर्षीय प्रेमी घर छोड़कर भागा, शादी करवाने के लिए अड़ी
सुल्तानपुर के चांदा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम करीब सात बजे 15 वर्षीय किशोरी प्रेमी से शादी करने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसका गांव के ही 17 वर्षीय किशोर से प्रेम प्रसंग है। दोनों परिवार इस रिश्ते के खिलाफ हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीण किशोरी को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटे रहे। शादी की जिद में टावर पर चढ़ी किशोरी जानकारी के मुताबिक, किशोरी का गांव के ही गुड्डू सरोज के बेटे किशन सरोज से प्रेम प्रसंग है। बुधवार शाम करीब सात बजे किशोरी गांव के बबलू प्रधान के खेत में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि वह किशन से शादी करना चाहती है, लेकिन दोनों परिवार इसके लिए तैयार नहीं हैं। किशोरी के टावर पर चढ़ने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाया सूचना मिलने पर चांदा कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किशोरी के परिजनों को भी बुलाया। परिजन उसे समझाकर नीचे उतारने और राजी करने में जुटे रहे। उधर, किशन भी घर छोड़कर चला गया। पुलिस और स्थानीय लोग लगातार किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास करते रहे। दोनों परिवारों के घरों के बीच 200 मीटर की दूरी बताया जा रहा है कि किशन तीन बहनों का इकलौता भाई है। वह भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। दोनों परिवारों के घरों के बीच करीब 200 मीटर की दूरी है। जानकारी के मुताबिक, किशोरी और किशन दोनों पढ़ाई नहीं करते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)