शाहजहांपुर में कृभको प्लांट की यूरिया उत्पादन क्षमता बढ़ेगी:9 हजार करोड़ का होगा निवेश, केंद्र सरकार ने 25 नवंबर को दी मंजूरी

Nov 26, 2026 - 17:56
0
शाहजहांपुर में कृभको प्लांट की यूरिया उत्पादन क्षमता बढ़ेगी:9 हजार करोड़ का होगा निवेश, केंद्र सरकार ने 25 नवंबर को दी मंजूरी
शाहजहांपुर जिले स्थित कृभको फर्टिलाइजर लिमिटेड के यूरिया संयंत्र की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। 25 नवंबर 2026 को मिली इस स्वीकृति के बाद परियोजना पर करीब 9 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। प्रशासन ने गुरुवार शाम 5 बजे प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी। 1.70 लाख मीट्रिक टन बढ़ेगी क्षमता परियोजना पूरी होने के बाद संयंत्र की यूरिया उत्पादन क्षमता 11 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 12.70 लाख मीट्रिक टन हो जाएगी। यानी उत्पादन में 1.70 लाख मीट्रिक टन की बढ़ोतरी होगी, जो मौजूदा क्षमता का करीब 15.45 प्रतिशत है। केंद्र को भेजा गया था प्रस्ताव कृभको फर्टिलाइजर लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने यूरिया और संबंधित उर्वरकों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। देश में उर्वरकों की बढ़ती मांग और किसानों की जरूरतों को देखते हुए वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से प्रस्ताव को मंजूरी देने का अनुरोध किया था। केंद्रीय मंत्री ने खन्ना को प्रस्ताव पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने नेशनल इन्वेस्टमेंट पॉलिसी फॉर यूरिया (NIPU)-2026 के तहत परियोजना को मंजूरी दी। रोजगार और स्थानीय उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि इस निवेश से शाहजहांपुर में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही स्थानीय व्यापार और सहायक उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्पादन क्षमता बढ़ने से किसानों को उर्वरक आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे और यूरिया के आयात पर देश की निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। पीएम और मुख्यमंत्री का जताया आभार खन्ना ने परियोजना को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User