संभल में टेंपो-बाइक की टक्कर, बुजुर्ग की मौत:दो दोस्त गंभीर घायल, मुरादाबाद रेफर; बाजार से लौटते समय हादसा
संभल में टेंपो और बाइक की टक्कर में 52 वर्षीय नवाब जान की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद तीनों को जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल पहुंचाया गया। यहां गुरुवार शाम करीब चार बजे इलाज के दौरान नवाब जान ने दम तोड़ दिया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। साप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे नवाब जान हादसा गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे नखासा थाना क्षेत्र में हसनपुर रोड पर देहपा पुलिस चौकी के पास हुआ। गांव मिलक ककरौआ निवासी नवाब जान देहपा की साप्ताहिक बाजार में बकरी खरीदने गए थे। सौदा नहीं होने पर वह टेंपो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान टेंपो और बाइक की टक्कर हो गई। बाइक से नानी के घर जा रहे थे दोनों दोस्त हादसे में बाइक सवार अनुज (17) पुत्र हरवीर और सजक (32) पुत्र विक्रम घायल हो गए। दोनों गांव यारपुर, थाना रायसत्ती के रहने वाले हैं। उन्हें एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मुरादाबाद रेफर किया गया। उनकी हालत गंभीर बताई गई है। घायलों के रिश्तेदार हरवीर ने बताया कि दोनों दोस्त बाइक से अमरोहा जिले के हसनपुर में अपनी नानी के घर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस को अभी नहीं मिली शिकायत नखासा थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि टेंपो और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हुए थे। इनमें से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है। पुलिस को अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)