बरेली में चोरी की बैटरियां तोड़ने से पहले आरोपी गिरफ्तार:एक साबुत बैटरी, दो टूटे हिस्से और छैनी-हथौड़ा मिले

Nov 26, 2026 - 17:56
0
बरेली में चोरी की बैटरियां तोड़ने से पहले आरोपी गिरफ्तार:एक साबुत बैटरी, दो टूटे हिस्से और छैनी-हथौड़ा मिले
बरेली में एटीएम से बैटरियां चुराने के बाद उन्हें बाजार में बेचने के लिए तोड़ने की तैयारी कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इज्जतनगर पुलिस ने उसके पास से एक साबुत बैटरी, दो टूटे बैटरी पार्ट्स, छैनी और हथौड़ा बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, 21 नवंबर को पीर बहोड़ा स्थित हिटाची पेमेंट बैंक के एटीएम से तीन बैटरियां चोरी होने की शिकायत मिली थी। कर्मचारी नगर निवासी अंकुश कुमार गुप्ता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच के दौरान 25 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि बग्गा ग्राउंड के पास बने खंडहर में एक युवक चोरी की बैटरी तोड़कर बेचने की तैयारी कर रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान किला थाना क्षेत्र के गढ़ैया निवासी अनुज वर्मा के रूप में हुई। शिकायतकर्ता ने बरामद बैटरी की पहचान अपने एटीएम की बैटरी के रूप में की। पूछताछ में अनुज ने बताया कि उसने 20 नवंबर की रात एटीएम से बैटरियां चुराई थीं और बरामद बैटरी को तोड़कर बेचने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्कूटी भी सीज कर दी है। दर्ज मुकदमे में चोरी का माल मिलने के बाद बीएनएस की धारा 317(2) जोड़ी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User