बहराइच में दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार:354 ग्राम स्मैक बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.75 करोड़ रुपए; दो मोबाइल और नकदी मिले
बहराइच के फखरपुर में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 354 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.75 करोड़ रुपए है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और 1,490 रुपए नकद भी मिले।
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह और क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की निगरानी में फखरपुर पुलिस ने कार्रवाई की।
प्रभारी निरीक्षक रामकुमार राजभर के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार सुबह करीब 12 बजे ग्राम गायघाट संपर्क मार्ग के मोड़ पर गश्त कर रही थी और संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दो युवकों को पकड़ा गया।
पूछताछ और तलाशी में उनकी पहचान इसरार खान (24), पुत्र मुन्नी खान उर्फ कादिर खान, और नियाजुद्दीन (23), पुत्र अली जान उर्फ डगरू के रूप में हुई। दोनों मजगउंवा कंजीकला, थाना मोतीपुर, बहराइच के निवासी हैं। उनके पास से कुल 354 ग्राम स्मैक मिली।
पुलिस ने इस मामले में फखरपुर थाने में मु0अ0सं0 445/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में केस दर्ज किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया।
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक रामकुमार राजभर, निरीक्षक अपराध अशोक कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक सर्वजीत गुप्ता और पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)