बाइक अनियंत्रित होकर खंती में गिरी, युवक की मौत:कपड़े लेने उन्नाव जा रहे थे, रात को जिला अस्पताल पहुंचा परिवार

Nov 12, 2026 - 22:00
0
बाइक अनियंत्रित होकर खंती में गिरी, युवक की मौत:कपड़े लेने उन्नाव जा रहे थे, रात को जिला अस्पताल पहुंचा परिवार
उन्नाव में गुरुवार को बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में गिर गई। हादसे में बाइक सवार शोले (40) की मौत हो गई। वह कपड़े लेने उन्नाव जा रहे थे। हादसा माखी थाना क्षेत्र के एरा भदियार के पास हुआ। ससुराल से बाइक लेकर निकले थे शोले, शुक्खा के बेटे थे और अजगैन थाना क्षेत्र के कोटझोलथर गांव के रहने वाले थे। उनकी मां सुखदेई का पहले ही निधन हो चुका था। वह अपनी ससुराल पावा पखरौरा गए हुए थे। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वहां से बाइक लेकर उन्नाव के लिए निकले थे। रास्ते में एरा भदियार के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसे में उनकी मौत हो गई। शव देखकर बिलख पड़े परिजन घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। गुरुवार शाम करीब 5 बजे परिजनों को हादसे की सूचना मिली। इसके बाद परिवार के लोग घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। रात करीब 8 बजे जिला अस्पताल में शव देखकर परिजन बिलख पड़े। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User